Intraday Trading Hindi

आइए हम समझते है Intraday Trading Hindi में और intraday trading क्या है और Intraday trading किसे कहते हैं intraday trading में किसी stocks या share को खरीद कर एक ही दिन में बेचना पड़ता है उसी को intraday trading कहते है मान लो 9:15 से मार्केट स्टार्ट होता है तो हमें 3:15 तक क्लोज होना पड़ेगा क्योंकि यही intraday Trading का नियम है

Contents hide

1.Trend के साथ हमेशा ट्रेंड करो

हमेशा ट्रेंड के साथ ट्रेड करना चाहिए। अब सवाल उठेगा कि ट्रेंड के साथ कैसे ट्रेड करें? इसके लिए हमें 3-4 दिन का मार्केट एनालिसिस करना होगा कि मार्केट बुल रन (ऊपर की दिशा में) है या बियर रन (नीचे की दिशा में)। अगर हम देखते हैं
कि मार्केट बुल रन में है, तो हमें हमेशा बाय साइड (खरीदारी की दिशा) में देखना चाहिए।
अगर कोई स्टॉक ऊपर जा रहा है और फिर उसमें थोड़ी गिरावट आती है, तो हमें सपोर्ट एरिया के पास उसे खरीदना चाहिए और उस सपोर्ट के थोड़ा नीचे स्टॉप लॉस लगाकर ट्रेड करना चाहिए।

2.stop loss हमेशा लगाओ

Stop loss का मतलब है आई हम उदाहरण से समझते हैमान लो sports bike रेस हो रहा है तो उसमें आप देखेंगे बहुत सारे riders पूरा अपने सेफ्टी पहनते हैं इसलिए पहनते हैं

क्योंकि उनको जब गिरे तो चोट बहुत कम से कम लगे इसलिए वह सेफ्टी जैकेट पहनते हैं बस शेयर मार्केट में भी यही लागू होता है कि हम stop loss इसलिए लगाते हैं

कि loss हमें कम से कम हो क्योंकि हमें मार्केट का कोई पता नहीं है कि कहां गिरेगा और कहां तक गिर सकता है। इसलिए stop loss लगाकर ट्रेड करना ही चाहिए हर किसी को बस में यही बताना चाहता हूं

3.Trading में Success चाहिए? Target Fix करो, Greed से बचो

जब भी Trade करो तो Target फिक्स कर लो कि हमको इतना ही चाहिए यह नहीं टारगेट आने के बाद फिर तुम लालच करने लगे उसके बाद फिर जो लालच करता है मार्केट उसी से फिर वही पैसा भी ले लेता है इसलिए अपना टारगेट फिक्स रखो उसके बाद अब जैसे टारगेट पर जाए अपना प्रॉफिट बुक करके निकल जाए शेयर मार्केट के नियम में जो लालच ज्यादा नहीं करता है

पैसा उन्हीं के पास जाता है लालच करने से पैसा तो जाएगा ही और जो खुद का भी पैसा भी ले लेता है मार्केट का यही नियम है मार्केट में आराम से trade करना ही बहुत जरूरी है। इसलिए मेरा कहना है कि टारगेट एकदम फिक्स कर लो भाई लोग

4.Intraday trading risk management

ट्रेडिंग रिस्क मैनेजमेंट करने के लिए कुछ जरूरी चीजों को ध्यान रखना पड़ता है कभी भी एक ही trader में ज्यादा पैसा मत लगाओ मान के जब आप trade कर रहे तो कम से कम एक ट्रेड में आपका 1 से 2% से उतना ज्यादा रिस्क मत लो क्योंकि बड़े-बड़े tader भी कहा गया आपने पूरा फुल कैपिटल के काम से कम 1 से 2% से ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहिए और एक चीज जो हर trader फॉलो करते है

  • Stop loss
  • Target
  • Emotions
  • Diversify
  • Risk reward

जो हर trader यह पांच चीज को फॉलो करता है

5.Overthinking से बचो

ट्रेडिंग में overthinking  नहीं होना चाहिए क्योंकि ओवर थिंकिंग होने से ना हमें ट्रेडिंग डिसीजन लेने में काफी देर हो जाती है और अच्छे खासे  ट्रेड भी निकल जाते हैं इसलिए हमेशा हमें पहले से ही प्लान बना लेना चाहिए Entry, exit, और stop loss, का बाद में दिक्कत ना हो।

6.News और Event का ध्यान रखो

जब भी Trading करने जाओ तो न्यूज़ और इवेंट का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि सरकार क्या फैसला सुना दे किसी कंपनी के बारे में इसलिए जब भी Trading करने जाए तो पहले न्यूज़ देख ले इसलिए Trading करने से पहले जी बिजनेस न्यूज या फिर CNBC यह सब में शेयर मार्केट के बारे में ज्यादा बताया जाता है इसलिए न्यूज़ मै सरकार क्या फैसला सुना दे उसी के डिपेंड करके मार्केट अप डाउन भी हो सकता है इसलिए मैंने देखा है कि कुछ भी ज्यादा मुनाफा या इवेंट या किसी त्योहार का आने से शेयर मार्केट ऊपर नीचे होता है

7.Market Open होते ही तुरंत Trade मत करे?

मार्केट ओपन होते ही Trade नहीं करना चाहिए क्योंकि मार्केट कैसा है कैसा नहीं है किसी को नहीं पता है कि सुबह-सुबह बहुत ज्यादा up down चलते रहता है इसलिए पहले कुछ समय होने दीजिए उसके बाद मार्केट का डायरेक्शन देखिए उसके बाद Trade लीजिए क्योंकि आपको trading को समझाना पड़ेगा की Trading है

क्या चीज उसमें थोड़ा देखना पड़ेगा कि क्या Up चल रहा है क्या Down चल रहा है चार्ट में देखना पड़ेगा उसके बाद ट्रेड करना चाहिए जल्दबाजी में अगर Trade करेंगे तो फिर Trading में लॉस भी हो सकता है इसलिए आराम से देखिए क्या है क्या नहीं उसके बाद Trade लीजिए?

8.Proper Technical analysis सीखो?

proper technical analysis सीखने के लिए आपको सिखाना कभी बंद नहीं करना चाहिए इसलिए आपको सीखते रहना चाहिए तभी आप सीखते रहेंगे क्योंकि यह ऐसा मार्केट है कि इसमें आपको हमेशा सिखाना ही पड़ेगा क्योंकि मार्केट में हर नया नया चीज अपडेट होते रहता है इसलिए यह कोई जरूरी नहीं है कि जो आप चार्ट पेटर्न सीख गये है

तो वह हर बार की तरह मार्केट में वही वाला काम देगा उसे कोई जरूरी नहीं है क्योंकि हर बार की तरह मोमेंट अलग-अलग हो सकता है इसलिए सीखना कभी बंद नहीं करना चाहिए

जैसे कि मैं कुछ एग्जांपल देना चाहता हूं की आपको कुछ बेसिक चीज आना ही चाहिए

  • Price action
  • Chart pattern
  • Candlestick pattern

9.Emotion पर Control रखो

Trading में Emotions का Control होना बहुत जरूरी है क्योंकि ट्रेडिंग दिमाग से काम किया जाता है दिल से नहीं क्योंकि जब हम डरते हैं या लालच करते हैं तो हमेशा गलत फैसला ले लेते हैं इसलिए जब भी ट्रेडिंग करने जाते है इमोशन का कोई औकात नहीं है इसलिए आप पहले से जो करना चाहते हैं पहले से ही प्लान बना ले यह नहीं कि उसमें घुसे उसके बाद आप फैसला लेना चालू करें ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि डर और लालच कोई भी व्यक्ति को बदल देता है? और हम भावनाओं में बह जाते हैं इसलिए बड़े-बड़े trader का कहना है कि इमोशन पर कंट्रोल होना बहुत जरूरी है और यह कब होगा जब आप ट्रेडिंग करते रहेंगे तो आप ऑटोमेटिक धीरे-धीरे अपनी emotions को कंट्रोल करना चालू करने लगेंगे की कोई भी चीज बिना एक्सपीरियंस का नहीं होता इसलिए आपको एक्सपीरियंस करना ही पड़ेगा

10.Plan के बिना Trade मत करो

ट्रेडिंग करने के लिए प्लान का होना बहुत जरूरी है क्योंकि प्लान के बिना ट्रेडिंग करना बेवकूफी है क्योंकि बिना प्लानिंग के ट्रेडिंग से पैसा नहीं कमाई जा सकता है

आइए एक उदाहरण से समझते हैं

क्योंकि जब हम पिकनिक में जाते हैं तो हमेशा तैयारी के साथ जाते हैं कि क्या लेना है क्या नहीं कि वहां जाकर दिक्कत ना हो वैसे ट्रेडिंग करने के लिए हमें पहले से डिसाइड करना पड़ेगा कि कौन सा इंडिकेटर कहां लगेगा। support , Resistance कहां लगेगा Moving averages कहां कहां लगेगा । और एंट्री और एग्जिट कहां पर लेंगे यह हमें पहले से डिसाइड करना पड़ेगा क्योंकि बाद में ना हो की मार्केट खुला उसके बाद हम डिसीजन लेना चालू करें ऐसा नहीं होना चाहिए मार्केट खुलने से पहले हमें आधा घंटा बैठ जाना है कि कब क्या Trade लेना है और क्या करना है।

निष्कर्ष

शेयर मार्केट में जानता हूं बहुत अच्छा प्लेटफार्म है लेकिन बिना शेयर मार्केट का एजुकेशन लेके इसमें पैसा इन्वेस्ट करना लॉस हो सकता है इसलिए थोड़ा शेयर मार्केट को सीखना पड़ेगा अपना एजुकेशन इसमें बढ़ाना पड़ेगा उसके बाद इसमें निवेश करें आपका बहुत सारे पैसे को डूब सकते हैं इसलिए मैं कहता हूं कि शेयर मार्केट पहले सीखे फिर पैसा इन्वेस्ट करें ?

3 thoughts on “Intraday Trading Hindi”

  1. Pingback: शेयर मार्केट क्या है? जानिए NSE और BSE में लिस्टेड कंपनियां

  2. Pingback: NSE और BSE क्या है ?( What is NSE and BSE )

  3. Pingback: स्विंग ट्रेडिंग क्या है ?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top